गर्मियों में आम खाने से पहले , इन बातों का रखें What Is The Right Way To Eat It

author
1
0 minutes, 2 seconds Read

गर्मियों में आम खाने से पहले , इन बातों का रखें

सभी आम का अपना अलग स्वाद होता है। लोग गर्मियों का इंतजार मीठे और रसीले आम के लिए करते हैं। आम स्वाद और क्वालिटी के कारण आम को फलों का राजा कहा जाता है। 1500 से ज्यादा दुनिया में आम की वैरायटी है, जिनमें से भारत में 1000  वैरायटी है

आम खाने को लेकर लोगों के मन में कई अहम सवाल उठते हैं जैसे…

क्या आम को खाने से मोटापा बढ़ता है?

आम को रात के वक्त खाएं या फिर नहीं?

ज्यादा आम खाने से कोई नुकसान होता है क्या?

गर्मियों में आम खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
गर्मियों में आम खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

1 . आम खाने से पहले इसे कुछ देर के लिए पानी में भिगोना न भूलें

आम में एक प्राकृतिक अणु होता है जिसे फाइटिक एसिड कहा जाता है। अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। बाजार से खरीदने के तुरंत बाद आम का सेवन न करें। खाने से पहले इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। वहीं आम को पानी में डालकर छोड़ने से पानी अतिरिक्त फाइटिक एसिड को सोख लेता है।

2. आम खाने के तत्काल  बाद पानी न पिएं

आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट की समस्या हो सकती है। इससे पेट दर्द, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। आम खाने के कम से कम आधे घंटे से एक घंटे बाद ही बाद पानी पिएं ।

3. इन चीजों के साथ आम खाने से बिगड़ सकती है सेहत

अधिकतर लोग दही और आम को एक साथ खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग दाल, चावल, सब्जी, दही और आम खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं…

आम और दही एक साथ खाने से शरीर में ठंडी और गर्मी दोनों ही एक साथ पैदा होती है।

इसकी वजह से त्वचा में इन्फेक्शन और बॉडी में टॉक्सिन के बढ़ने की समस्या हो सकती है।

4. खाली पेट खाएं आम

खाली पेट आम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। यह आपके शरीर में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। सुबह के समय हमारे शरीर को क्षारीय खाद्य पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसलिए खाली पेट आम खाने से आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है।

5 . सेहत के लिए आमरस खाना अच्छा होता है

आम के गूदे से बने आम केसर, इलायची, चीनी और 1 से 2 चम्मच घी मिलाकर पिएं। यह आपके शरीर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है

आम खाने का सही समय क्या है?

आम में कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। हालांकि इसे गलत समय पर खाने से नुकसान भी हो सकता है। बहुत से लोग रात के खाने के बाद आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह तरीका गलत है, क्योंकि आम में फाइबर और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। तो आप इसे सुबह खा सकते हैं, दोपहर के भोजन के बीच में खा सकते हैं। इस समय एक आम खाने से आपका पेट भरा रहेगा।

सही तरीका क्या है आम खाने

अगर आप एक बार में अधिक आम का सेवन करते हैं तो इसके साथ दूध पिएं, क्योंकि आम गर्म और दूध ठंडे प्रभाव वाला होता है। जो नुकसान को रोकने में मदद करता है।

आम को भोजन से एक घंटा पहले या भोजन के एक घंटे बाद खाना चाहिए, क्योंकि आम पोटेशियम, मैग्नीशियम और तांबे जैसे भरपूर तत्व होते हैं।

सुबह नाश्ते में आम के टुकड़े या आम का जूस का सेवन करें। यह आपको पूरे दिनभर तरोताजा रखने में मदद करेगा।

आम का जूस बनाते समय इसे मीठा करने के लिए किसी भी प्रकार के स्वीटनर का प्रयोग न करें.

क्या डायबिटीज  के पेशेंट आम खा सकते हैं?

आम में प्राकृतिक शर्करा का स्तर बहुत अधिक होता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि मधुमेह वाले लोग आम नहीं खा सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि आप अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखें और उस पर पूरा ध्यान दें। उच्च रक्त शर्करा, रक्त शर्करा मधुमेह का संकेत है। इसलिए आम का सेवन ब्लड शुगर लेवल देखकर ही करें, लेकिन ज्यादा नहीं।

क्या आम खाने से वजन कम हो सकता है?

कुछ शोध में ये बात सामने आई है कि आम फाइटोकैमिकल्स फैट सेल्स और फैट से संबंधित जीन को दबा दबा सकते हैं । कि सामान्य फाइटोकेमिकल्स वसा कोशिकाओं और वसा से संबंधित जीन को । यानी आम वजन कम करने में मदद कर सकता है। आम प्रतिरक्षा प्रणाली में भी सुधार कर सकता है।

What Is The Right Way To Eat It

आम खाने के फायदे

आम शरीर के अंदर से त्वचा को साफ करता है।

यह रोमछिद्रों को साफ करने के साथ-साथ त्वचा को चमकदार भी बनाता है.

आम और आम के पत्ते खाने से मधुमेह नियंत्रित रहता है।

आम में विटामिन ए होता है। इसलिए यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है और संक्रमण से बचाता है।

padhaisathi.com

Similar Posts

Comments

Comments are closed.